फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को तीन तलाक देकर पति ने कर लिया दूसरा निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को तीन तलाक देकर पति ने कर लिया दूसरा निकाह
विज्ञापन

बुलंदशहर। बीबीनगर थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। साथ ही पीड़िता ने आरोपी पति पर उसे तीन तलाक देने व दूसरी शादी करने का भी आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी इमराना पुत्री इंतजार खां ने बीते दिनों महिला थाने पर तहरीर देकर बताया था कि उसका निकाह वर्ष 2011 में हापुड़ जनपद के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा निवासी युवक के साथ हुआ था। लेकिन ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। आरोप है कि कुछ माह पूर्व आरोपी ससुरालीजनों ने पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। तब से वह मायके में ही रह रही है। आरोप है कि बीते दिनों उसके मायके पक्ष ने ससुरालीजनों को समझाने की भी कोशिश की थी। लेकिन, आरोपी अपनी मांगो पर डटे रहे। पीड़िता ने बताया कि बीते दिनों उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया था। साथ ही आरोपी पति ने अब दूसरा निकाह भी कर लिया है। पीड़िता ने मामले में न्याय की गुहार लगाई है। महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पति व सास को दबोच कर राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें