बुलंदशहर बबाल में इस्तमाल किए गए रबड बुलट के खाली खोके.. फाइल फोटो।
- फोटो : BULANDSHAHR
आंसू गैस के 55 और 45 राउंड रबर बुलेट से ‘खदेड़े गए बलवाई’
बुलंदशहर। ऊपरकोट पर बलवे के बाद ईंट-पत्थरों के बीच लोगों के जूते-चप्पल फैले थे, पुलिस की ओर से व बलवाईयों द्वारा अवैध हथियारों से फायर के बाद खाली खोखे डेढ़ घंटे की भयावता को दर्शा रहे थे। पुलिस ने बलवाईयों को खदेड़ने के लिए टीयर गैस, रबर बुलेट, मिर्ची बम समेत सरकारी पिस्टल से हवाई फायर भी किए थे।
ऊपरकोट पर प्रदर्शन ने कुछ ही देर में बलवे का भयंकर रूप ले लिया था। बलवाई पुलिस पर पथराव के साथ-साथ अवैध असलहों से फायर कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को रोकने के लिए प्रशासनिक निर्देश के बाद बल का प्रयोग किया था। पुलिस टीम ने इस दौरान आंसू गैस के 55 राउंड फायर किए थे। इसके अलावा सात मिर्ची बम का भी पुलिस ने इस्तेमाल किया और एसएसपी के पीआरओ शौकेंद्र सिंह ने भी इस दौरान अफसरों को उपद्रवियों द्वारा हो रही फायरिंग और पथराव से बचाने के लिए व बलवाईयों को डराने के उद्देश्य से अपने सरकारी पिस्टल से दो राउंड हवाई फायर किए थे। इसके अलावा पुलिस ने एंटी रायट गन से 53 प्लास्टिक पैलेट फायर व 45 रबर बुलेट फायर भी किए थे। जिसके बाद बलवाईयों को कुछ दूरी तक खदेड़ने में पुलिस प्रशासनिक अमला सफल हुआ था।
दर्जनों की संख्या में मिले अवैध हथियार से फायर हुए खाली खोखे
बलवे के बाद पुलिस ने बलवा स्थल से दर्जनों खाली खोखे बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि बलवाईयाें ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायरिंग अवैध असलहों से की थी। खाली खोखों को पुलिस ने कब्जे में लेकर फायरिंग करने वाले आरोपियों की शिनाख्त करना शुरू कर दिया है।