गुलावठी में शुक्र्तवार को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में अनशन पर बैठे जामिया के छात्र सैयद अ?
- फोटो : BULANDSHAHR
जामिया का छात्र गुलावठी में बैठा अनशन पर
गुलावठी। जामिया मिलिया विश्वविद्यालय दिल्ली में पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं पर की गई बर्बरता व नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में गुलावठी में कोठी बाग पर जामिया मिलिया विश्वविद्यालय दिल्ली का छात्र सैयद अमान अहमद अनशन पर बैठा। छात्र के सथर्मन में उसके परिजन भी आए हैं तथा सैयद अमान अहमद के अनशन का समर्थन किया है। सैयद अमान अहमद ने बताया कि जामिया मिलिया विश्वविद्यालय में दिल्ली विश्वविद्यालय में उन पर लाठिया बरसाई गईं और दिल्ली पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं पर बर्बरता की गई। उन्हें घर जाने के लिए कह दिया गया। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल का वह विरोध करते हैं। उनका अनशन जारी रहेगा। इस मौके पर उनके परिजन भी साथ रहे तथा अनशन का समर्थन किया। सैयद अमान अहमद गुलावठी के पूर्व चेयरमैन स्व. सैयद सैफुद्दीन इरफान के पुत्र हैं।