फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम की गाड़ी में लगी आग, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
नरसेना क्षेत्र में एसडीएम की गाड़ी में आग बुझाता कर्मी. - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
एसडीएम की गाड़ी में लगी आग, बाल-बाल बचे
विज्ञापन

नरसैना। क्षेत्र के नहर रोड़ पर थाने के निकट एसडीएम की गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी के इंजन से धुएं के साथ आग की लपटें देख चालक के होश उड़ गए। गाड़ी रोक कर उसने दरवाजा खोल एसडीएम को उतारा और खुद भी निकल भागा।
विज्ञापन

रविवार सुबह स्याना उपजिलाधिकारी सुभाष सिह नरसैना क्षेत्र मे किसी घटना पर सरकारी गाड़ी से जा रहे थे। एसडीएम जब नहर रोड स्थित थाना के निकट पहुंचे तभी गाड़ी के इंजन से आग की लपटें निकलनी शुरू हो गई। यह देखकर गाड़ी में सवार एसडीएम और सिक्योरिटी गार्ड सभी घबड़ा गए। इसके बाद चालक ने तत्काल गाड़ी रोकी और एसडीएम को गाड़ी से बाहर निकाला गया। आसपास के ग्रामीणों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। थाने से अग्निशमन यंत्र मंगवाकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इसके बाद एसओ संजय कुमार ने उपजिलाधिकारी को सुरक्षित पहुंचाया। आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें