फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर विधवा मां से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर विधवा मां से ठगी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विधवा महिला से उसके रिश्तेदार दंपती द्वारा पुत्र की नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। नौकरी न लगने पर पीड़िता ने रुपये वापस मांगे तो उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला आवास-विकास प्रथम निवासी ममता पत्नी स्व. विक्रम ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उसका पुत्र बेरोजगार है। पति की मौत के बाद एक रिश्तेदार दंपती का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया। करीब डेढ़ साल पहले दंपती ने उसे झांसा दिया कि उसके पुत्र की दिल्ली के किसी सरकारी अस्पताल में संविदा पर नौकरी लगवा देंगे, जिसमें करीब तीन लाख रुपये खर्चा आएगा। आरोपी दंपती ने रुपये नौकरी लगने से पहले ही देने की डिमांड कर दी। पीड़िता ने 19 दिसंबर 2018 को आरोपी दंपती को अपने घर बुलाकर दो लाख रुपये दे दिए। शेष रकम उसने नौकरी लगने के बाद देना तय कर दिया। आरोप है कि कई माह तक नौकरी न लगने पर जब उसने आरोपी दंपति से पूछा तो वह जल्द नौकरी लगने का आश्वासन देते रहे। इसके बाद भी नौकरी न लगने पर उसने ठगी का अहसास होने पर आरोपियों से रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी दंपति ने उससे मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने एसएसपी से मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। जिस पर एसएसपी ने निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें