फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, गंभीर
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल हुए युवक को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला देवीपुरा निवासी देवेश कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार बृहस्पतिवार को किसी काम से औरंगाबाद गया था। वह एक कंपनी में नौकरी करता है। देर रात करीब नौ बजे वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। जब वह स्याना अड्डा और काली नदी पुल के बीच में पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को मामले की सूचना दी, जिसके बाद परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। युवक को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। युवक की हालत में फिलहाल सुधार बताया जा रहा है। वहीं, अभी मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें