फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालयों की छात्रों को नहीं मिले गर्म कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा विद्यालयों की छात्रों को नहीं मिले गर्म कपड़े
विज्ञापन

बुलंदशहर। बारिश के बाद मौसम में बदलाव होने के बावजूद जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की छात्राओं को स्वेटर/गर्म कपड़े का वितरण नहीं हुआ है। साथ ही अफसरों द्वारा स्वेटर वितरण से संबंधित कोई तैयारी भी शुरू नहंी की गई हैं। वहीं, बीएसए ने एक सप्ताह में छात्राओं को गर्म कपड़े या स्वेटर का वितरण करने के संबंधित अफसरों को निर्देश दिए हैं।
जिले में 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित हैं, प्रत्येक विद्यालय में 50 से अधिक छात्राएं पंजीकृत हैं। शासन के आदेश पर सर्दी शुरू होने से पूर्व सभी विद्यालयों में गर्म कपड़ों/स्वेटर आदि की सप्लाई होनी थी, लेकिन अभी तक नहीं हुई हैं और न ही अफसरों ने इस संबंध में कोई विशेष तैयारी शुरू की है। बारिश के बाद से सर्दी अपना असर दिखाने लगी है। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए जो निशुल्क स्वेटर बांटने को आते हैं। वहीं, स्वेटर कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राओं को भी दिए जाते हैं। लेकिन अभी तक न तो परिषदीय स्कूलों को बच्चे को शत-प्रतिशत स्वेटरों का वितरण हुआ है और न ही कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं को स्वेटर वितरण करने की योजना बनाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि कस्तूरबा गांधी की छात्राओं को स्वेटर/गर्म कपड़े वितरित करने के लिए योजना बनाई जा रही है। आगामी सप्ताह में छात्राओं को स्वेटर/गर्म कपड़े वितरित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें