फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी ने खोया आपा, महिला कर्मी ने उठाई चप्पल

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारी ने खोया आपा, महिला कर्मी ने उठाई चप्पल
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला अस्पताल परिसर स्थित जिला क्षय रोग कार्यालय सोमवार को अखाड़ा बन गया। देरी से कार्यालय पहुंची महिला कर्मचारी द्वारा उपस्थिति लगाने पर डीटीओ और महिला कर्मचारी आपस में भिड़ गए। इस दौरान महिला कर्मचारी ने अपना बचाव करते हुए चप्पल हाथ में उठा ली। बाद में अन्य कर्मियों द्वारा हस्तक्षेप करने पर मामला शांत हुआ। वहीं, डीटीओ ने सीएमओ से कर्मचारी की शिकायत की। उधर, महिला कर्मचारी ने अधिकारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ. एमके गुप्ता अपने कक्ष में अन्य कर्मियों संग बैठे थे। इसी दौरान कार्यालय में तैनात महिला कनिष्क सहायक उपस्थिति लगाने के लिए कार्यालय पहुंची। उपस्थित लगाने पर डीटीओ और महिला कर्मी का आपस में विवाद हो गया। बात-बात में महिला कर्मी ने डीटीओ पर अभद्रता करते हुए धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया। जिसमें उसका चश्मा क्षतिगस्त हो गया। इसके बाद महिला कर्मी ने अपना बचाव करते हुए हाथ में चप्पल उठा ली। महिला कर्मी के हाथ में चप्पल उठाने से कक्ष में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, डीटीओ अपना बचाव कर वहां से भाग खड़े हुए और सीएमओ कार्यालय पहुंच शिकायत की। कुछ देर बाद महिला कर्मी ने भी घटना की जानकारी से सीएमओ को अवगत कराया। डीटीओ डॉ. एमके गुप्ता ने बताया कि महिला कर्मी अक्सर देरी से कार्यालय आती है। जिसे समय से आने को कहा गया तो चप्पल से हमला किया। मैनें महिला कर्मी को धक्का नहीं दिया। इस संबंध में सीएमओ से शिकायत की है। वहीं, महिला कर्मी कंचन वर्मा ने बताया कि उपस्थिति लगाने के दौरान डीटीओ द्वारा धक्का देकर गिरा दिया गया। जिसमें मेरा चश्मा टूट गया। अपनी सुरक्षा के लिए चप्पल उठाई थी।
विज्ञापन

--------
मामला संज्ञान में है। दोनों पक्ष ने आकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच कराई जाएगी।
- डॉ. केएन तिवारी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें