फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण करने वालों पर दो लाख से अधिक का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण करने वालों पर दो लाख से अधिक का जुुर्माना
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला प्रशासन ने पराली, कूड़ा जलाने व अन्य तरीके से प्रदूषण फैलाने वालों पर दो लाख 6 हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं, ऐसे 54 लोगों को नोटिस भी जारी किया है।
एडीएम फाइनेंस मनोज कुमार सिंघल ने बताया कि जिला प्रशासन ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए लाखों का जुर्माना लगाया है। बताया कि पराली जलने पर किसानों पर 12500 रूपये का जुर्माना, धूल पैदा करने वाले निर्माण कार्य करने वाली संस्था पर दो को नोटिस व सभी पर 65500 रूपये का जुर्माना लगाया है। धूंआ पैदा करने वाली ईकाइयों पर 1500 रूपये का जुर्माना, डीजल जेनरेटर और वाहनों से फैल रहे प्रदूषण पर 52 लोगों को नोटिस जारी किया है और 1,30000 हजार रूपये का जुर्माना लगाया है। बताया कि ऐसे कुल 54 लोगों को नोटिस और 2,06,500 रूपये का जुर्माना लगाया है। वहीं, बताया कि दीपावली से लेकर अब तक का कुल योग 601 को नोटिस, 24,96,050 रूपये का जुर्माना, 23 पर रिपोर्ट दर्ज और लापरवाही पर 4 कर्मचारी निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
यह कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी। एनजीटी के निर्देश है कि प्रदूषण फैलाने वाले सभी कार्य फिलहाल बंद कर दिए जाएं, जिसका अनुपालन किया जा रहा है। - मनोज कुमार सिंघल, एडीएम फाइनेंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें