फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही जगह जमे बाबुओं का होगा फेरबदल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही जगह जमे बाबुओं का होगा फेरबदल
विज्ञापन

बुलंदशहर। शिक्षा विभाग में जिले या किसी ब्लॉक पर विगत पांच वर्षों से एक ही जगह पर जमे बाबुओं का शासन ने डाटा तलब किया हैं। शिक्षा विभाग के महानिदेशक द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर तत्काल रिपोर्ट मांगने पर बीएसए ने सूची बनवाकर भेज दी हैं।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा उप्र के महानिदेशक विजय किरन आनंद ने समस्त बीएसए को निर्देश किए हैं कि जिला स्तर पर या ब्लॉक स्तर पर वरिष्ठ सहायक, वरिष्ठ लिपिक या कनिष्ठ लिपिक यदि पांच वर्षों से लगातार एक ही जगह पर तैनात हैं तो उनका डाटा तत्काल सूची बनाकर भेजें। इसके अलावा अन्य पदों पर भी यदि कोई कर्मचारी एक ही पटल पर है तो उसकी भी सूची मांगी गई हैं। बीएसए अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि महानिदेशक के पत्र के अनुसार विभागीय अफसरों से इस संबंध में सूची बनवाई जा चुकी है। जिसे महानिदेशक को भेज दिया गया हैं। साथ ही शासन के निर्देशानुसार फेरबदल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें