फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश को गई पुलिस पर महिला से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दबिश को गई पुलिस पर महिला से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
विज्ञापन

बुलंदशहर। अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाना पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट व दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में एसएसपी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। जिस पर एसएसपी ने मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मंगलवार को एसएसपी को पत्र भेजकर बताया कि सुबह करीब साढ़े 11 बजे अगौता थाने पर तैनात एक दारोगा व छह अन्य पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने इस दौरान पीड़िता के पति के बारे में पूछा, जिस पर पीड़िता ने उसके घर न होने की बात कही। जिस पर पुलिसकर्मियाें ने जबरन घर में घुस कर तलाश की। आरोप है कि पति के न मिलने पर पुलिस टीम ने पीड़िता व उसकी दोनों पुत्रियों के साथ मारपीट की। महिला ने पुलिस पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। शोर सुनकर ग्रामीणों के आने पर आरोपी पुलिसकर्मी मौके से भाग निकले। पीड़िता पुलिस के डर के कारण थाने पर नहीं गई। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें