फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ में बदल दरोगा ने मांगी ढाई लाख रिश्वत, अब हो गया सस्पेंड

विज्ञापन
बुलंदशहर के जहांगीराबाद में दरोगा का रुपये लेते वायरल हुआ वीडियो। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
छेड़छाड़ में बदल दरोगा ने मांगी ढाई लाख रिश्वत, अब हो गया सस्पेंड
विज्ञापन

बुलंदशहर/जहांगीराबाद। कोतवाली जहांगीराबाद में तैनात एक दारोगा के रिश्वत लेते हुए तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इस मामले में मामले में एक व्यक्ति ने एसएसपी से मुलाकात कर दरोगा पर मारपीट के मामले को छेड़खानी में दर्ज कर आरोपी से ढाई लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगाए। एसएसपी ने आरोपी दरोगा को सस्पेंड करते हुए उसके खिलाफ जहांगीराबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूरे प्रकरण में विस्तृत रिपोर्ट के लिए जांच बिठा दी गई है।
जहांगीराबाद कोतवाली के बांसुरी गांव निवासी नवरतन सिंह ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कि उनका गांव की एक महिला के साथ झगड़ा हो गया था। महिला ने थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने के लिए पहुंची, लेकिन दारोगा बिजेंद्र सिंह ने छेड़छाड़ की तहरीर लिखवाकर मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद दारोगा ने नवरतन को बुलाया और मदद के नाम पर ढाई लाख रुपये की रिश्वत मांगी। पीड़ित ने रुपये नहीं दिए तो दारोगा ने पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी दी। जिसके बाद नवरतन ने दारोगा को कुछ रुपये दे दिए। रकम देने के दौरान नवरतन ने दारोगा का वीडियो बना लिया। आरोप है कि दारोगा बिजेंद्र सिंह ने रकम लेने के बाद भी नवरतन पक्ष के सूरज नाम के युवक को जेल भेज दिया। दारोगा का कहना था कि उन्होंने उसे पूरे ढाई लाख रुपये नहीं दिए, इसलिए जेल भेज दिया। जब दारोगा को नवरतन ने बताया कि उनके पास रिश्वत लेते हुए की वीडियो है तो दारोगा ने धमकी दी कि अब वह सूरज पर दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाएगा। दारोगा ने दुष्कर्म की धारा भी बढ़ा दी। यहीं नहीं फिर से नवरतन का महिला से झगड़ा हुआ तो दारोगा ने रंजिश रखते हुए फिर से नवरतन व उसके भाई लक्ष्मण और देशराज पर महिला की तरफ से छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद नवरतन ने दारोगा का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और एसएसपी से लिखित में शिकायत दी।
विज्ञापन

---------
पूर्व में भी पुलिसकर्मियों पर लगते रहे हैं आरोप
जनपद पुलिस पर पूर्व में भी रिश्वत लेने व जुआ आदि खेलने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं। हालांकि, उक्त मामलों में भी तत्कालीन एसएसपी ने पुलिसकर्र्मियों पर सख्त कार्रवाई की थी।
---------
वीडियो में ऐसे लिए पैसे
पीड़ित द्वारा दारोगा की रिश्वत लेते वीडियो बनाई गई। पहली वीडियो में दारोगा जी के कमरे में पीड़ित ने उन्हें रुपये दिए थे। जबकि, एक वीडियो में सड़क किनारे 11 हजार रुपये लेते हुए नजर आ रहे हैं। तीसरे वीडियो में आरोपी दारोगा तीन हजार रुपये लेते हुए नजर आ रहा है।
विज्ञापन

-------
पीड़ित की शिकायत पर मामले की गहनता से जांच कराई गई है। जिसमें आरोपी दारोगा प्रारंभिक जांच में दोषी पाया गया है। उसके खिलाफ पीड़ित की शिकायत पर भ्रष्टाचार अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, साथ ही निलंबित कर दिया गया है।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी

जहांगीराबाद में रूपये लेता दरोगा का विडियो हुआ वायरल। - फोटो : BULANDSHAHR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें