फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में यहां थी सातवें सिख गुरु की पावन सुसराल

विज्ञापन
अनूपशहर स्थित ऐतहासिक गुरूद्वारा हरिराय साहिब - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
बुलंदशहर में यहां थी सातवें सिख गुरु की पावन सुसराल
विज्ञापन

सिख समुदाय के सातवें गुरू हरिराय साहब की पावन सुसराल अनूपशहर में थी। अनूपशहर निवासी किशन कौर से हरिराय साहब से विवाह हुआ था। किशनकौर के पुत्र हरिकिशन जी महाराज ही आगे चलकर सिख समुदाय के आठवें गुरू बने थे। हरिराया साहब की पावन सुसराल के उपलक्ष्य में अनूपशहर के मोहल्ला मदारगेट में सातवीं पातशाही गुरूद्वारा हरिराय साहब स्थापित किया है। जहां हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर प्रथम सिख गुरू नानकदेव जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर गुरुद्वारे में गुरुग्रंथ साहिब का अखंड पाठ व रागी जत्थों द्वारा संगत के साथ शबद कीर्तन का आयोजन किया जाता है। यह ऐतिहासिक गुरुद्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेठी अमृतसर की देखरेख में हैं। अनूपशहर गंगातट पर कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर लगने लक्खी कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला के दौरान निकलने वाली गुरू नानकदेव जयंती शोभायात्रा मेला का मुख्य आर्कषण होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें