फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ के सिपाही समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बीएसएफ के सिपाही समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

स्याना। दहेज की खातिर ससुरालीजनों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने एसएसपी से शिकायत कर गुहार लगाई है।। एसएसपी के आदेश पर स्याना कोतवाली में पति व ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ग्राम खाद मोहननगर निवासी सूरज कुमार की पुत्री बबीता का तीन वर्ष पूर्व ग्राम खंगावली थाना अगौता निवासी विश्वास कुमार के साथ हुई थी। बताया जाता है कि पति विश्वास कुमार बीएसएफ में सिपाही है। आरोप है कि ससुरालजनों द्वारा दहेज के रूप में दस लाख रूपये की मांग करते हुए बबीता के साथ मारपीट करके उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। ससुरालजनों द्वारा डेढ़ वर्ष पूर्व मार पीटकर ससुराल से निकाल दिया गया था। पीड़िता द्वारा इस घटना की रिपोर्ट एसएसपी से की गई। जिसमें एसएसपी के आदेश पर स्याना कोतवाली में पति विश्वास सहित राकेश कुमार, बाला, सपना, कुलदीप, कपिल शर्मा व टूक्की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें