फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, तोड़े दांत

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
टैक्सी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, तोड़े दांत
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के स्याना टैक्सी स्टैंड पर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच टैक्सी खड़ी करने को लेकर जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में एक युवक के दो दांत टूट गए । सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी पक्ष फरार हो गया। जिस युवक के दांत तोड़े गए, उसकी तरफ से तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर निवासी अरुण कुमार पुत्र बिजेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपनी कार टैक्सी में चलाता है। शुक्रवार को भी वह अपनी कार लेकर टैक्सी स्टैंड पर पहुंचा था। जब वह अपनी टैक्सी को खड़ी करने लगा तो वहां पर पहले से मौजूद भोला, कुमरेश और अरविंद ने विरोध किया। अरुण के साथ तीनों ने गाली गलौच कर दी। जिसके बाद अरुण ने गाली देने का विरोध किया। आरोप है कि तीनों ने उस पर हमला कर दिया। वह अपनी गाड़ियों में लाठी डंडे निकालकर लाए और अरुण को जमीन पर गिराकर मारना शुरू कर दिया। अरुण के पक्ष में आए युवकों को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। स्याना रोड पर इस झगड़े के कारण अफरा-तफरी मच गई। नगर कोतवाल अरुणा राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंची लेकिन, पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। झगड़े के कारण स्याना रोड पर जाम भी लग गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। इंस्पेक्टर अरुणा राय ने बताया कि अरुण की तरफ से तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियाें को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें