फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता के स्कूल पर बंदी के आदेश के साथ एक लाख का जुर्माना

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिना मान्यता के स्कूल पर बंदी के आदेश के साथ एक लाख का जुर्माना
विज्ञापन

बुलंदशहर। बिना मान्यता संचालित हो रहे अमान्य स्कूलों पर बंदी के आदेश के साथ जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को बीएसए ने दानपुर ब्लॉक के एक अमान्य स्कूल पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए तत्काल बंद करने के आदेश जारी किए गए। जबकि पूर्व में छह अमान्य स्कूलों को बंदी के आदेश के साथ छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

शासन द्वारा गत वर्ष अमान्य स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए थे। इसके बाद भी जनपद में अमान्य स्कूल संचालित हो रहे थे। शिकायत मिलने पर विभागीय अफसरों द्वारा गत माह 50 से अधिक स्कूलों को बंद करने के लिए नोटिस जारी किए गए, लेकिन स्कूल संचालकों द्वारा मनमानी दिखाते हुए स्कूलों को बंद नहीं किया। इसके बाद अब बीएसए ने स्कूलों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दो सप्ताह पूर्व बीएसए ने सिकंदराबाद व अन्य ब्लॉक में छह बिना मान्यता के संचालित हो रहे स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। वहीं, अब दानपुर ब्लॉक के एक स्कूल को बंद करने के लिए पूर्व में नोटिस जारी किया था। इसके बाद भी संचालक ने मनमानी दिखाते हुए स्कूल को बंद नहीं किया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए बीएसए ने संबंधित स्कूल पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगा स्कूल को तत्काल बंद करने के आदेश दिए हैं। बीएसए अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में बिना मान्यता के स्कूलों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अमान्य स्कूलों की सूची तैयार की जा रही है, जल्द अमान्य स्कूलों पर बंद कराने के साथ जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें