फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला से उसके पुत्र की नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले में ठगी का पता चलने पर आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उससे मारपीट कर धमकी दी। पीड़िता ने नगर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुरा क्षेत्र निवासी शरबती पत्नी स्व. विजय ने बताया कि उसका पुत्र बेरोजगार है। उसके पुत्र की दो परिचित लोगों ने संविदा पर सरकारी अस्पताल में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और उसकी एवज में दो लाख रुपये की मांग की। साथ ही आरोपियों ने आश्वासन दिया कि कुछ सालों में नौकरी पक्की हो जाएगी। उनकी बातों में आकर जनवरी 2018 को उसने अपने घर बुलाकर आरोपियों को दो लाख रुपये दे दिए। कई माह तक नौकरी न लगने पर पीड़िता ने आरोपियों से रुपये वापस मांगे। कई दिनों तक आरोपी उसे आश्वासन देते रहे। पीड़िता द्वारा लगातार तकादा करने पर 2 नवंबर 2019 को आरोपियों ने उससे अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने नगर पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें