फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के दृष्टिगत कार्य योजना बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के दृष्टिगत कार्य योजना बनाई
विज्ञापन

स्याना। रामजन्म भूमि व बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए जाने वाले फैसले के दृष्टिगत स्याना तहसील मुख्यालय पर बैठक की गई। बैठक में एसडीएम सुभाष सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्याना तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बीबीनगर, नरसैना, खानपुर, स्याना कोतवाली और जहांगीराबाद आंशिक थाने पड़ते हैं। इन थानों के अंतर्गत पड़ने वाले गांवों में अफवाह फैलाने वाले, शांति व्यवस्था भंग करने वाले और माहौल बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों की सूचियां तैयार की गई हैं। जिन पर संबंधित थानाध्यक्ष व हल्का इंचार्ज सब इंस्पेक्टर पैनी निगाह रखें। एसडीएम ने कहा कि अक्सर अफवाहों द्वारा माहौल खराब किया जाता है। ऐसे तत्वों को चिन्हित कर उनकी निगरानी रखें व जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ सुनिश्चित कड़ी कार्यवाही करें। एसडीएम ने अधीनस्थ थानाध्यक्षों को एलआईयू द्वारा एकत्र की गई सूचनाओं की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। सीओ मनीष यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आड़ में अराजकता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चिन्हित अराजक तत्वों की रोजाना की गतिविधियों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। सीओ ने कहा कि सर्किल के सभी थानाध्यक्ष प्रतिदिन सुबह अधीनस्थों के साथ बैठक करके इस बिन्दु के दृष्टिगत कार्य योजना भी बनाएंगे। सभी थानाध्यक्ष क्षेत्र की गतिविधियों की समीक्षा कर सर्किल स्तर पर अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखेंगे। बैठक में थानाध्यक्षों को गांवों में नियमित गश्त करने के निर्देश दिए। कोतवाल नरेन्द्र कुमार शर्मा सहित सर्किल के सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें