फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से करें यम पंचक दीपदान जाने पुण्यकाल......

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आज से करें यम पंचक दीपदान जाने पुण्यकाल......
विज्ञापन

जहांगीराबाद। धनतेरस यानि आज शुक्रवार से पांच दिन तक यम पंचक रहेंगे। इन पांच दिनों तक दीपदान करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है। नगर के मोहल्ला कैलाशपुरी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में ज्योतिषाचार्य पं.नरेंद्र आचार्य का कहना है कि यम पंचक के दौरान रोजाना पांच दिन तक दीपदान करना चाहिए। सूर्यास्त के बाद डेढ़ घटे तक रहने वाले प्रदोषकाल में घर के बाहर दक्षिण की ओर मुंह करके दक्षिण दिशा की ओर तेल का दीपक जलाने से अनिष्ट की आशंका खत्म होती है। इस साल 25 अक्टूबर को प्रदोष काल में 8.43 बजे वृष लगन रहेगी और शुभ का चौघड़िया भी 7.14 से 8.51 तक रहेगा। किंतु वृष लगन में केतु का होना और लगभनेश का छठे स्थान पर होना शुभ नहीं है। इस समय अति आवश्यक होने पर ही महालक्ष्मी का पूजन करें। मिथुन लगन में 8.51 मिनट से 10.27 मिनट तक लक्ष्मी का पूजन बेहतर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें