फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण, हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी का अपहरण, हत्या की धमकी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोरी का एक युवक ने अपने तीन साथियों संग मिलकर अपहरण कर लिया। पीड़ित मां का आरोप है कि युवक उनकी पुत्री से शादी करना चाहता है। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित परिजनों को हत्या की धमकी दी है। नगर कोतवाली पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने तहरीर देकर नगर कोतवाली में बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री के साथ नगर के ही एक मोहल्ला निवासी युवक शादी करना चाहता है। लेकिन, पीड़ित परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं है। गत 15 अक्तूबर को पीड़िता की पुत्री घर से बाहर गई थी, जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। चिंता होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन, उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। उसका मोबाइल फोन भी बंद जा रहा था। वहीं, इस दौरान पीड़ित परिवार को जानकारी मिली कि आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ किशोरी का अपहरण कर लिया है। आरोपी युवक उनकी पुत्री के साथ शादी करना चाहता है। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार ने आरोपी व उसके परिवार का विरोध किया। जिस पर आरोपी ने उन्हें शिकायत करने व विरोध करने पर हत्या की धमकी दी है। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें