फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया ‘तीन तलाक’

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया ‘तीन तलाक’
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता को उसके पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। साथ ही आरोपी ने पीड़िता के मायके में जाकर उसे तीन बार तलाक बोलकर तलाक भी दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी आरोपी पुलिस के चंगुल से दूर हैं, पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर भूड़ निवासी रुकसाना पुत्री मोहम्मद इलियास ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व नगर के मोहल्ला आदिलनगर निवासी युवक वसीम पुत्र सलीम के साथ हुई थी। निकाह में परिजनों ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह दहेज के रूप में गाड़ी व नकदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि बीते दिनों आरोपी ससुरालीजनों ने पीड़िता के साथ जमकर मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। तब से पीड़िता अपने मायके में ही रह रही है। पीड़िता ने बताया कि बीते दिनों आरोपी पति वसीम व अन्य ससुरालीजन उसके मायके पहुंचे थे। इस दौरान आरोपी पति ने उसे तीन बार तलाक, तलाक और तलाक बोल कर तलाक दे दिया। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पति वसीम, ससुर, सास समेत चार अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें