फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने परीक्षा की समय सारणी में भी किया ‘खेल’

विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों ने परीक्षा की समय सारणी में भी किया ‘खेल’
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय का एक और चौंकाने वाला कारनामा सामने आया है। परीक्षा पास कर विभाग में नौकरी पाने वाले अफसरों और कर्मियों ने अर्द्धवार्षिक परीक्षा की समयसारिणी में ही खेल कर दिया। इसमें तिथि और दिन ही गलत अंकित कर दिए। बीएसए ने भी बिना चेक किए इस पर मुहर लगा दी। इसके चलते समय सारिणी चर्चा का विषय बनी हुई है।
बता दें कि विभाग की ओर से बीएसए को आदेश मिला था कि 14 अक्तूबर से परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा करवाई जाए। यह आदेश मिलते ही विभागीय अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों का प्रकाशन करवा लिया। साथ ही विगत दिवस सोमवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी। जब यह समय सारिणी अध्यापकों को मिली तो उनका भी दिमाग चकरा गया। किसी की समझ में नहीं आया कि इसमें परीक्षा की अंकित तिथि और दिन किस कैलेंडर से जारी किए गए हैं। अफसर और कर्मचारियों ने परीक्षा की समय सारिणी में अंकित किया है कि 18 अक्तूबर दिन बुधवार, जबकि इस दिन शुक्रवार है। इसके बाद दूसरे विषय की परीक्षा 22 अक्तूबर दिन शुक्रवार अंकित कर दी है, जबकि इस दिन मंगलवार पड़ रहा है। 23 अक्तूबर को मंगलवार दर्शाया है, जबकि बुधवार है। 24 अक्तूबर को दिन बुधवार और 25 अक्तूबर को दिन बृहस्पतिवार दशाएं गए हैं। लेकिन इन तिथियों में जो दिन दर्शाए गए हैं वह भी गलत हैं। इस समय सारिणी को लेकर शिक्षकों में भी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

---------
18 अक्तूबर से शुरू होगी अर्द्धवार्षिक परीक्षा
जनपद के 2399 परिषदीय स्कूलाें में होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा 18 अक्तूबर से शुरू होगी। इस परीक्षा में 2.19 लाख से अधिक बच्चे शामिल होंगे। कक्षा एक के छात्रों की मौखिक और कक्षा दो से लेकर आठवीं तक के छात्र-छात्राओं की प्रश्नपत्र के माध्यम से परीक्षा होगी। परीक्षा 25 अक्तूबर तक जारी रहेगी। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर शिक्षकों को इस माह के अंत तक रिजल्ट घोषित करना होगा।
विज्ञापन

---------
परिषदीय स्कूलों में होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा की समय सारिणी जारी हो गई है। इसमें गलत अंकित हुई तिथि और दिन का संशोधन करते हुए दोबारा जारी कर दी है। परीक्षा को नकल रहित और शांतिपूर्वक करवाने के लिए सभी अधिकारियों और शिक्षकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।
- अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलंदशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें