फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 15 तक करें परफॉरमेंस ग्रांट के लिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 15 तक करें परफॉरमेंस ग्रांट के लिए आवेदन
विज्ञापन

बुलंदशहर। ग्राम पंचायतों से परफॉरमेंस ग्रांट के लिए मांगे गए आवेदन भरने की शासन स्तर से तिथि बढ़ा दी गई है। अब 15 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी ग्राम पंचायत का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन मिलने पर जिला स्तरीय कमेटी जांच करेगी और उसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। सरकार ने ग्राम पंचायतों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए परॅफारमेंस ग्रांट की व्यवस्था कर रखी है। इसके तहत मानकों पर खरा उतरने वाली ग्राम पंचायतों को 14वें वित्त के तहत धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। वित्तीय वर्ष 2016 -17 के लिए सरकार ने फिर से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने के लिए शासन की ओर से 12 अक्तूबर तक का समय दिया गया था, लेकिन अब यह तिथि बढ़ाकर 15 अक्तूबर तक कर दी गई है। जिला पंचायती राज अधिकारी अमरजीत सिंंह ने बताया कि परफॉरमेंस ग्रांट के लिए प्राप्त होने वाले आवेदनों को जिला स्तरीय समिति द्वारा आवेदन पत्र और अभिलेखों की जांच होगी। इसके बाद मानक पर खरा उतरने वाली पंचायतों का डाटा एक प्रारूप पर भरकर 22 अक्तूबर तक पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। आवेदन और अभिलेखों की हार्ड कॉपी निदेशालय में विभाग को उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसके बाद ही चयनित ग्राम पंचायतों को ग्रांट से मिलने वाली राशि मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें