फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में एमएलसी व स्नातक चुनाव की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में एमएलसी व स्नातक चुनाव की तैयारियां शुरू
विज्ञापन

चेतन शर्मा
बुलंदशहर। स्नातक व शिक्षक निर्वाचन (एमएलसी) की नामावलियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी होते ही जनपद में भी चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है। वोट बढ़ाने के लिए आवेदन पत्र लेने से लेकर जमा करने तक के लिए जनपद में 19-19 कलेक्शन सेंटर तैयार किए गए हैं।
चुनाव आयोग द्वारा एक नवंबर - 2019 के आधार पर उप्र विधान परिषद के स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया है। मेरठ मंडल स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में बुलंदशहर भी आता है और आयोग के निर्देशानुसार स्नातक निर्वाचन के लिए फार्म-18 व शिक्षक निर्वाचन के लिए फार्म-19 भरा जाना है। इसको लेकर एक अक्तूबर से छह नवंबर के मध्य जनपद के मतदाता पंजीकरण केंद्रों पर आवेदन जमा किए जाएंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय के लिपिक जैपाल सिंह ने बताया कि स्नातक निर्वाचन के लिए एक नवंबर से कम से कम तीन वर्ष पहले भारत के किसी प्रदेश के किसी विश्वविद्यालय का स्नातक या यथा निर्धारित समतुल्य अर्हता रखता हो और संबंधित निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य निवासी हो। शिक्षक निर्वाचन के लिए एक नवंबर से पहले छह वर्ष के भीतर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अधीन विनिर्दिष्ट राज्य के शैक्षणिक संस्थान में, भारत निर्वाचन आयोग की सहमति से संबंधित राज्य सरकार के ऐसे शैक्षणिक संस्थान जिसका स्तर माध्यमिक विद्यालय से कम का न हो में शिक्षण कार्य कर रहा हो। वे सभी अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं।
विज्ञापन

यहां हैं जनपद के कलेक्शन सेंटर
स्नातक निर्वाचन में मतदाता बनने के लिए डीएवी पीजी कॉलेज बुलंदशहर, एलडीएवी इंटर कॉलेज अनूपशहर, कुबेर इंटर कॉलेज डिबाई, जेएएस इंटर कॉलेज खुर्जा, अग्रसेन इंटर कॉलेज सिकंदराबाद, इरिगेशन इंटर कॉलेज नरौरा व खंड विकास कार्यालय बुलंदशहर, अगौता, लखावटी, स्याना, भवन बहादुरनगर (बीबीनगर), गुलावठी, शिकारपुर, जहांगीराबाद, ऊंचागांव, दानपुर, खुर्जा, अरनियां और पहासू शामिल हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन में मतदाता बनने के लिए डीएवी पीजी कॉलेज बुलंदशहर, डीएवी इंटर कॉलेज बुलंदशहर, एलडीएवी इंटर कॉलेज अनूपशहर, जनता इंटर कॉलेज जहांगीराबाद, कुबेर इंटर कॉलेज डिबाई, जेएएस इंटर कॉलेज खुर्जा और अग्रसेन इंटर कॉलेज सिकंदराबाद व खंड विकास कार्यालय बुलंदशहर, अगौता, लखावटी, स्याना, भवन बहादुरनगर (बीबीनगर), गुलावठी, शिकारपुर, ऊंचागांव, दानपुर, खुर्जा, अरनियां और पहासू में कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

कोट
जनपद में मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए 38 कलेक्शन सेंटर तैयार किए गए हैं, जिसमें आवेदन फार्म लिए और जमा किए जा सकते हैं। इस दौरान केंद्रों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। केंद्रों पर संबंधित अधिकारी न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - रवींद्र कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें