फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव करने वाले युवक की पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पथराव करने वाले युवक की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर में बुधवार की सुबह विवाद के चलते पथराव करने वाले युवक की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि युवक के घर तोड़फोड़ भी की गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने छह लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला कृष्णानगर स्थित डॉ. विष्णुदत्त वाली गली में प्रमोद कुमार शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। मृतक शुभम उनका पुत्र था। बुधवार की सुबह उसका गली के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। मामला बढ़ा तो शुभम ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया, जिससे दूसरे पक्ष के लोग घायल हो गए। घटना की दो अलग-अलग तहरीर घायलों ने नगर कोतवाली को दी। जिसमें आरोपी शुभम, उसके पिता प्रमोद और माता शोभा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शुभम अपने घर से फरार हो गया। बृहस्पतिवार को गली के लोगों को पता चला कि शुभम अपने घर आया हुआ है। इसपर दूसरे पक्ष के लोगों ने एकत्र होकर शुभम को घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से घायल शुभम बेहोश हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में प्रमोद, नानक, अनेश कुमार शर्मा, नकुल, समेत छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

--------
पुलिस चौकन्नी होती तो न होता हादसा
शुभम के मामले में अगर पुलिस चौकन्नी होती यह हत्या नहीं होती। जब बुधवार को नगर कोतवाली में शुभम के खिलाफ दो एफआइआर दर्ज कराई गई थी तो तभी पुलिस को हरकत में आते हुए कार्रवाई की होती तो उसकी हत्या नहीं होती।
विज्ञापन

--------
मृतक ने बुधवार को उसने ने पथराव किया था, जिससे उसके खिलाफ दो एफआइआर दर्ज कराई गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की थी, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रविंद्र कुमार, एएसपी/सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें