फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...सो रही पुलिस, बिक रहे अवैध हथियार!

विज्ञापन
विज्ञापन
...सो रही पुलिस, बिक रहे अवैध हथियार!
विज्ञापन

विकास वत्स
बुलंदशहर। बेखौफ अपराधी पुलिस पर दनादन फायरिंग कर रहे हैं, पुलिस मुठभेड़ में आरोपियों को दबोच कर जेल भी भेज रही है, लेकिन पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस को केवल एक ही चीज समान मिल रही है, वो है अवैध हथियार, जो कि हर घटना और मुठभेड़ के बाद पुलिस आरोपियों के पास से बरामद करने का दंभ भरती है। इसके बावजूद जनपद पुलिस अपराधियों तक पहुंच रहे अवैध हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगाने में विफल है। वहीं, अधिकारी इस बाबत मौन साधे हुए हैं।
बता दें कि बीते दिनों मे जनपद पुलिस ने विभिन्न मामलों में मुठभेड़ के बाद दर्जनों वारदातों का खुलासा किया है। कई हत्या व लूट की वारदातें भी पुलिस ने खोल दी है। आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। अगर पुलिस रिकार्ड के बीते कुछ खुलासों पर नजर दौड़ाई जाए तो पुलिस ने अधिकतर वारदातों का खुलासा करते हुए अपराधियों से मुठभेड़ की बात कही है। गनीमत रही है कि अभी तक इन सभी मुठभेड़ों में पुलिसकर्मी मामूल रूप से घायल हुए है। सूत्रों की मानें तो पुलिस आरोपियों से पूछताछ के बाद उनसे बरामद अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त के बारे में भी जानकारी करती है, लेकिन घटनाओं के खुलासे के बाद पुलिस उक्त अवैध हथियारों के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करना ही भूल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरोपियों के पास हथियार कहां से आ रहे हैं, इसकी जांच की जा रही है। यदि जनपद में कोई भी व्यक्ति अवैध हथियारों की तस्करी करने में सामने आता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें