फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमर्शियल बकाएदारों की अंधेरे में बीत सकती है दीपावली

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमर्शियल बकाएदारों की अंधेरे में बीत सकती है दीपावली
विज्ञापन

बुलंदशहर। पावर कारपोरेशन अपने बकाएदारों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने को तैयार है। अब अधिकारियों ने 1500 कॉमर्शियल बकाएदारों की लिस्ट जारी करते हुए छापे मारने का निर्देश जारी किया है। अगर बकाएदारों ने बकाया नहीं दिया तो दीपावली से पहले उनकी बिजली काट दी जाएगी।
पावर कारपोरेशन का जनपद में कॉमर्शियल और रेजीडेंशियल मिलाकर करीब तीन सौ करोड़ से अधिक का बकाया है। जिसको लेकर आए दिन पावर कारपोरेशन की टीम छापेमारी और वसूली कर रही है। इसके बाद भी वसूली पूरी नहीं हो पाई है। एक आंकड़े के अनुसार नगर में ही करीब 70 से 80 करोड़ का रेजीडेंट और कॉमर्शियल का बकाया है। अधिकारियों ने ऐसे कॉमर्शियल बकाएदारों की लिस्ट जारी कर संबंधित इलाके के जेई और कर्मचारियेां को दे दी है। इनकी संख्या करीब 1500 से अधिक है। अधिकारियों ने बताया कि अब शनिवार और बुधवार के अलावा अन्य दिनों में भी बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। अगर कॉमर्शियल बकाएदारों ने अपना पुराना बकाया नहीं चुकाया तो दीपावली से पहले उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। जिससे उन्हें दीपावली अंधेरे में गुजारनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कॉमर्शियल बकाएदारों के पास वसूली के लिए कर्मचारियों को भेजा जाएगा। अगर उन्होंने अपना बकाया नही चुकाया तो कनेक्शन काटने के साथ कानूनी कार्रवाई करने को मजबूर होना पड़ेगा। - तरुण कुमार पाठक, एक्सईएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें