फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों रुपये की जमीन को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों रुपये की जमीन को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग, हंगामा
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में शिकारपुर बाईपास स्थित एक जमीन जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में है के लिए सोमवार देर शाम दो पक्षों में फायरिंग हुई। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर रिजवान गोटर का भाई भी शामिल है।
बता दें कि शिकारपुर बाईपास स्थित एक जमीन को लेकर बीते कुछ वर्षों से गद्दी बिरादरी के दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। बताया गया कि वर्तमान में यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। सोमवार रात को एक पक्ष को सूचना मिली कि विवादित जमीन पर दूसरे पक्ष ने फसल की बुवाई की कोशिश की जा रही हैै। सूचना पर दूसरे पक्ष के कई लोग एकत्र होकर मौके पर पहुंच गए। इसके चलते वहां हंगामा होने लगा। साथ ही इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने हथियार निकाल लिए और फायरिंग कर दी। सूचना मिलने पर नगर कोतवाल अरुणा राय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गईं। नगर पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को वहां से हटा दिया। इस दौरान दोनों पक्षों से चार लोगों को शांति भंग की आशंका के तहत हिरासत में ले लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में एक पक्ष के हिस्ट्रीशीटर रिजवान गोटर का भाई भी शामिल है। नगर पुलिस द्वारा पकड़े गए चारों आरोपियों का चालान कर दिया गया। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बीती रात विवाद की सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अधिवक्ता की हो चुकी है हत्या
जमीन के विवाद में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता इफ्तिखार की करीब दस साल पहले पैंठ बाजार में गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद जिलेभर के अधिवक्ता कई दिन हड़ताल पर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें