फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती की पूर्व संध्या में गूंजा ‘रघुपति राघव राजा राम’

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी जयंती की पूर्व संध्या में गूंजा ‘रघुपति राघव राजा राम’
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के शिक्षण संस्थानों में मंगलवार को रघुपति-राघव राजा राम की गूंज रही। बच्चे राष्ट्रपिता की वेशभूषा में स्कूल पहुंचे। मौका था महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर शिक्षण संस्थानों में आयोजित हुए कार्यक्रमों का। इस दौरान कई तरह की प्रतियोगिताएं भी हुई।
विज्ञापन

ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत चेयरमैन डॉ.पीके त्यागी ने की। इस कार्यक्रम में बच्चे महात्मा गांधी की वेशभूषा में शामिल हुए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा। संतोष इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रपिता की जयंती के उपलब्ध में भाषण, कविता और लघु नाटिका की प्रस्तुति दी गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन प्रशांत गर्ग, प्रधानाचार्य डॉ.भूपेंद्र कुमार, उपप्रधानाचार्य डीवी सिंह और शिखा शर्मा समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा। दिल्ली पब्लिक स्कूल में विश्व को शांति और सद्भाव का संदेश देने वाले महात्मा गांधी के जीवन चरित पर छात्रों ने रघुपति राघव राजा राम नामक गीत पेश करने के साथ अन्य कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाचार्य डॉ.हरि शंकर वशिष्ठ ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान छात्रों ने स्वच्छता रैली निकाली और विद्यालय में पौधरोपण भी किया। डीएवी पीजी कॉलेज में भी कार्यक्रम का आयोजन कर महात्मा गांधी के पदचिन्हों पर चलते हुए उनका स्मारण किया। प्राचार्या डॉ.रेनू अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान भाषण, निबंध, पोस्टर और भजन आदि प्रतियोगिता भी करवाई गई। इस मौके पर डॉ.इंदु शर्मा, डॉ.अंजू दूबे, डॉ.अंजू गर्ग, डॉ.राजेश गर्ग, डॉ.शिवकांत यादव और डॉ.नवीश कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें