फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर करें महादान

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर करें महादान
विज्ञापन

बुलंदशहर। अमर उजाला फाउंउेशन और उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर आगामी एक अक्तूबर को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में 18 से साठ वर्ष की आयु तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
बता दें कि सड़क दुर्घटनाओं और विभिन्न बीमारियों के चलते कई बार समय पर ब्लड बैंक में खून की कमी होने से जरूरतमंदों को समय से ब्लड नहीं मिल पाता है। जिसके चलते उनके परिजनों को निजी सेंटर या अन्य स्थानों पर दौड़ लगानी पड़ती है। वहीं, समय से रक्त की पर्याप्त उपलब्धता न होने पर कई लोगों की जान पर बन आती है। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में मरीजों के लिए खून उपलब्ध हो सके इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन जिन-जिन शहरों में प्रसारित होता है, वहां रक्तदान शिविर का आयोजन समय-समय पर किया जाता है। जिससे कि कोई भी व्यक्ति खून की कमी के चलते अपनी जान न गंवाए। रक्त दान शिविर से प्राप्त रक्त को सरकारी ब्लड बैंक को दे दिया जाता है। जिससे कि भविष्य में उसका इस्तेमाल जरूरतमंदों के लिए किया जा सके। इस बार रक्तदान शिविर का आयोजन उद्योग व्यापार मंडल के सहयोग से जिला अस्पताल में आगामी एक अक्तूबर को किया जाएगा। जिसमें राष्ट्र चेतना मिशन का सहयोग भी रहेगा।
विज्ञापन

----------
रक्तदान करने से नहीं आती शारीरिक कमजोरी
रक्तदान को लेकर लोगों के मन में बसी भ्रांतियों को लेकर जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति के रक्तदान करने से चार लोगों की जान बचाई जा सकती हैं। रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी भी नहीं होती है बल्कि इससे दूसरों की जान जरूर बच जाती है। बताया कि 18 से 60 वर्ष की उम्र का कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति जिसका वजन 50 किलो से कम न हो और हीमोग्लोबिन (12.5 ग्राम) से अधिक हो वह रक्तदान कर सकता है।
विज्ञापन

---------
सम्मान कार्ड पाकर भी बचा सकते है अनजानों की जीवन
अमर उजाला फाउंउेशन और उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालों को ब्लड बैंक की ओर से एक सम्मान कार्ड दिया जाएगा। जिसमें रक्तदाताओं को एक विशेष सुविधा भी दी जाएगी कि वह निर्धारित माह तक के लिए जब भी जरूरत पड़े तो किसी को भी रक्त दिलवा सके।
-------
रक्तदान से ये होता है लाभ
- यह दिल को मजबूत कर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव करता है।
- रक्तदान करने से शरीर में रक्त की कमी नहीं होती है।
- 16 साल से अधिक और 50 किग्रा से अधिक वजन का व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
- नियमित अंतराल पर रक्तदान करने से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है और रक्तदाता को हृदय आघात से दूर रखता है।
- नियमित रूप से रक्तदान करने के बाद आपके शरीर में जो नया खून बनता है वह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है।
- यह वजन को नियंत्रण में करने में भी मददगार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें