फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर के इन दिनों ना जाएं बैंक, 11 दिन नहीं होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्तूबर के इन दिनों ना जाएं बैंक, 11 दिन नहीं होगा काम
विज्ञापन

बुलंदशहर । अक्तूबर माह में आपको बैंक संबंधी कार्य है तो बैंक खुलने की जानकारी पता कर लें। क्योंकि अक्तूबर माह में 11 दिन अवकाश के चलते बैंक बंद रहेंगे। अवकाश का सिलसिला दो अक्तूबर गांधी जयंती से शुरू हो जाएगा। इस दौरान खाताधारकों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि इस वर्ष बैंकों के सर्वाधिक अवकाश अक्तूबर माह में पड़ रहे हैं। पहला अवकाश जहां दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर रहेगा। वहीं, छह अक्तूबर को रविवार, सात को रामनवमी और आठ को दशहरा होने के चलते बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। 12 अक्तूबर को द्वितीय शनिवार, 13 और 20 अक्तूबर को रविवार पड़ रहा है। इसके बाद 26 अक्तूबर को चौथा शनिवार, 27 को रविवार, 28 को गोवर्धन और 29 को भैयादूज का अवकाश पड़ रहा है। इस दौरान बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे। इस बार दीवाली रविवार के दिन पड़ रही है। बैंकों के अवकाश के चलते खाताधारकों को कैश की किल्लत से जूझना पड़ सकता है। जिला अग्रणी बैंक मैनेजर विजय गांधी ने बताया कि आगामी माह त्योहारी सीजन के चलते सर्वाधिक अवकाश वाला है। शेष कार्यदिवस में खाताधारक अपना लेन-देन संबंधी कार्य कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें