फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाट, डिबाई और कोतवाली देहात पुलिस की पशु लुटेरों से हुई मुठभेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाट, डिबाई और कोतवाली देहात पुलिस की पशु लुटेरों से हुई मुठभेड़
विज्ञापन

बुलंदशहर। शनिवार सुबह डिबाई और कोतवाली देहात क्षेत्र गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठे । पहले डिबाई में मुठभेड़ हुई, जिसमें स्वाट और डिबाई पुलिस ने दो शातिर पशु लुटेरों को घायलावस्था में दबोचा। तीन बदमाश वहां से भागे तो देहात कोतवाली बुलंदशहर पुलिस से उनकी मुठभेड़ हुई। जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो भागने में कामयाब रहे। आरोपियों पर विभिन्न जनपदों में दर्जनों मामले दर्ज होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह स्वाट व डिबाई कोतवाली पुलिस डिबाई क्षेत्र में गश्त कर रही थीं। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि दो बाइकों पर सवार पांच शातिर पशु लुटेरे बड़ी नहर के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही दोनों टीमों ने मुखबिर के बताए स्थान पर सुबह करीब सात बजे चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। तभी दो बाइकों पर सवार पांच बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया तो आरोपी अलग-अलग रास्तों पर बाइक लेकर भागने लगे। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जबकि, तीन बदमाश बाइक लेकर भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों की शिनाख्त भूरा पुत्र शेर मोहम्मद व नईम पुत्र जाहिद निवासीगण शेरपुर बांगड़ थाना अनूपशहर के रूप में हुई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद फरार बदमाशों की तलाश के लिए वायरलेस पर सूचना दी गई और जनपद भर की पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों में बदमाशों की धर पकड़ के लिए जुट गई। सुबह करीब दस बजे देहात कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी सराय छबीला बंबे पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर आते तीन बदमाश भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसकी शिनाख्त नूरूद्दीन पुत्र हाशिम निवासी गांव शेरपुर बांगड़ थाना अनूपशहर के रूप में हुई। आरोपी के दो साथी भागने में कामयाब रहे। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। आरोपियों पर विभिन्न जनपदों के कई थानों में पशु चोरी, जानलेवा हमले आदि के दर्जनों मामले दर्ज हैं। फरार आरोपियों को भी जल्द ही दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें