अनूपशहर क्षेत्र के गांव दुगरऊ में निकला अजगर
- फोटो : BULANDSHAHR
खेत में अजगर निकलने से ग्रामीणों में फैली दहशत
अनूपशहर । गांव दुगरऊ में प्रधान प्रेमपालसिंह के खेत में अजगर निकलने से लोगों में दहशत है । प्रधान प्रेमपाल ने एसडीएम को फोन कर मामले की जानकारी दी। एसडीएम सुरेश कुु मार सोनी ने वन क्षेत्राधिकारी को मौके पर टीम भेजने के लिये निर्देश दिये। वनविभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से अजगर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। एसडीएम सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि वनकर्मियों ने अजगर को मुनीशपुर वन ब्लाक में सुरक्षित छोड़ दिया है।