फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेलते हुए 12 को पकड़े गए साथ ही 12 बाइक, एक कार जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जुआ खेलते हुए 12 को पकड़े गए साथ ही 12 बाइक, एक कार जब्त
विज्ञापन

डिबाई। पुलिस ने सोमवार देर रात गश्त के दौरान एक सुअर फार्म से जुआ खेलते 12 लोगों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस ने 23 हजार रुपये के साथ बारह बाइक व एक कार को कब्जे में लिया है। पुलिस मौके से फरार 16 अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात गश्त के दौरान राजघाट-कसेर मार्ग पर गांव पिलखना के निकट सुअर फार्म पर जुआ चलने की जानकारी मिली। कोतवाली निरीक्षक अखिलेश गौड़ ने बताया कि इस संबंध में एसएसपी को तत्काल अवगत कराया गया। उसके बाद सीओ विक्रम सिंह के साथ भारी पुलिस बल ने फड़ पर छापा मारा। इसमें काफी संख्या में लोग दीवार कूद कर फरार हो गए। पुलिस ने इस दौरान आरोपी गावं मखैना के गुजस्सर, गंगापुर के ओमवीर सिंह, रतनपुर के नेमपाल, राजघाट के नीतेश शर्मा, उदयगढ़ी के निरंजन, मनापुर के देवेंद्र, रूपसपुर के सत्यपाल, नोनिहाल के राकेश, उदयगढ़ी के राकेश, अनूपशहर थाना क्षेत्र सिरोरा के चंद्रपाल, यशु व जाखिर अनूपशहर सत्तरेह लोगों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की है। कोतवाली निरीक्षक अखिलेश गौड़ ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से मौके से तेईस हजार एक सौ चालीस की धनराशि व बारह बाइक व एक कार को कब्जे में लिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें