फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ ने पूर्व विधायक के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
ईओ ने पूर्व विधायक के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
विज्ञापन

शिकारपुर। नगर पालिका परिषद में बृहस्पतिवार को बोर्ड बैठक समाप्ति के बाद ईओ व नपा अध्यक्षा के साथ पूर्व विधायक व उनके साथियों के द्वारा अभद्रता करने का मामला सामने आया है। ईओ राजीव कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम बैठक समाप्त होने के बाद वह अपने घर निकल रहे थे। लेकिन, बाहर ही पूर्व विधायक महेंद्र वाल्मीकि, उनके साथी सुरेश चंद कामरेड, संजय, पंकज, बबलू, रमेश ने उन्हें रोक लिया। साथ ही कार्यालय में बैठकर बात करने का दबाव बनाने लगे। वादी ने तबियत ठीक न होने और अगले दिन बैठ कर बात करने का आश्वासन दिया। जिस पर आरोपी भड़क गए और अभद्रता करनी शुरू कर दी। इस दौरान नपा चेयरमैन भी उधर आ गईं। आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकाल कर दी श्रद्धांजलि
फोटो समाचार
बुलंदशहर। गाजियाबाद जनपद में बीते दिनों पुलिस चेकिंग के दौरान एक युवक गौरव शर्मा की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि वाहन चेकिंग के दौरान गाड़ी को सीज व चालान के दौरान उनके साथ यह हादसा हुआ था। वहीं, शुक्रवार देर शाम ब्राह्मण महासभा के मंडल अध्यक्ष आरडी शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कैंडल मार्च निकाला। साथ ही कालाआम चौराहे पर मृतक की आत्म शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने इसे प्रशासनिक हत्या करार दिया है। इस अवसर पर विकास व्यास, आदेश पाराशर, सोनू पाठक, विजय गुप्ता, अकरम, राजीव, शैलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें