फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याना हिंसा मामले में 21 तक दर्ज किए जाएंगे बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याना हिंसा मामले में 21 तक दर्ज किए जाएंगे बयान
विज्ञापन

बुलंदशहर। एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने बताया कि बीतें तीन दिसंबर को गांव महाव में गोवंश के अवशेष मिलने पर गांव नयाबास निवासी योगेश राज ने सुदैफ चौधरी, इल्यास, शराफत, अनस, साजिद, परवेज, सरफुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना को लेकर ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया था। पुलिस चौकी पर पथराव, वाहनों में तोड़फोड़ व आगजनी भी की गई थी। इस घटना में गांव चिंगरावटी निवासी सुमित (22) घायल हो गया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसी घटना में स्याना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उनकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस प्रकरण की डीएम ने मजिस्ट्रीयल जांच एडीएम प्रशासन को नामित किया था। एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में 21 सितंबर तक कोई भी व्यक्ति अपना बयान उनके कार्यालय में लिखित या मौखिक दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें