फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों पर पति को गायब करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुरालियों पर पति को गायब करने का आरोप
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने ससुरालियों पर अपने पति को गायब करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर नगर कोतवाली में आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र की डिफेंस कालोनी भोपुरा निवासी शेफाली वर्मा ने बीते दिनों न्यायालय में पत्र देकर बताया था कि उसकी शादी 28 फरवरी 2017 को बुलंदशहर के कुम्हारों वाली गली, काली मंदिर के निकट निवासी किशन वर्मा उर्फ विकास वर्मा पुत्र अनिल कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी ससुराल वाले पीड़ित का उत्पीड़न कर रहे थे। कुछ समय बाद पीड़ित अपने पति के साथ नगर के ही एक मोहल्ले में किराए पर रहने लगी थी। पीड़ित ने बताया कि इस बात का ससुराल वाले विरोध करते थे और पीड़ित से रंजिश मानते थे। गत 29 अप्रैल 2019 को पीड़ित का पति सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से कहीं गया था। तब से उसका कहीं सुराग नहीं है। पीड़ित का आरोप है कि उसके पति को आरोपी ससुराली वालों ने कहीं गायब कर दिया है। वह उसके पति को उसके पास नहीं भेजना चाहते थे। पीड़ित ने इस बाबत नगर कोतवाली और तत्कालीन एसएसपी से भी न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित के पति को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें