फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या की कोशिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता को ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मौत के घाट उतारने की कोशिश की। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव हाजी भटौला निवासी शहमीना पुत्री इलियास ने बीते दिनों महिला थाने पर तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनका निकाह गाजियाबाद के डीएलएफ निकट प्रधान पार्क सरसपुर चौकी लोनी निवासी युवक के साथ वर्ष 2017 में हुआ था। मायके पक्ष की ओर से निकाह में काफी दान दहेज भी दिया गया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन निकाह में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रूप में कार व नगदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व आरोपी ससुरालीजन मायके पहुंचे और अभद्रता करते हुए मारपीट व गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। महिला थाना प्रभारी आरती सोनी ने बताया कि आरोपी पति समेत अन्य नामजद ससुरालीजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें