फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू: प्रवेश प्रक्रिया में धांधली का आरोप, डीएम से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू: प्रवेश प्रक्रिया में धांधली का आरोप, डीएम से की शिकायत
विज्ञापन

बुलंदशहर। छात्र-छात्राओं ने नगर के आईपी पीजी कॉलेज प्रथम परिसर में चली प्रवेश प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया है। छात्र और छात्र नेताओं ने सोमवार इन आरोपों से संबंधित डीएम को शिकायत देकर जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा औरंगाबाद के मोहल्ला जंगली पीर निवासी छात्रा दीपिका और छात्र कल्याण समिति के पूर्व जिला अध्यक्ष शिव कुमार लोधी, विकाश शर्मा एडवोकेट, आदिल, राहुल, रविंद्र सैनी और शैलेंद्र सिंह लोधी आदि ने डीएम को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि आईपी पीजी कॉलेज में चली प्रवेश प्रक्रिया में धांधली की गई है। डीएम को शिकायत देकर अवगत करवाया गया है कि कॉलेज में विवि के आदेश पर 31 अगस्त तक ओपन मेरिट बनाकर प्रवेश का मौका दिया गया। प्रवेश के आखिरी दिन एमएससी वनस्पति विभाग और अन्य कोर्सों में सीट रिक्त थी, जिन्हें ओपन मेरिट से भरा जाना था। विवि का आदेश था कि यदि ओपन मेरिट में कोई एससी का छात्र और देर शाम तक अपना प्रवेश नहीं करवा सकता तो उसके स्थान पर दूसरी कैटेगरी के छात्र का प्रवेश कर लिया जाए। जबकि इस कॉलेज में ऐसा नहीं हुआ और विवि के आदेशों का भी पालन नहीं किया गया। इसके चलते कई छात्र प्रवेश से वंचित रह गए। छात्रा दीपिका ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उसने अपना प्रवेश करवाने के लिए कहा तो कॉलेज में उसके साथ बदतमीजी की गई। इसकी शिकायत उसने 100 नंबर पर और आईजीआरएस पर दर्ज कराई है। दूसरी ओर कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अलका गुप्ता ने लगाए गए इन आरोपों को गलत करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें