फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलों में पेराई सत्र की तैयारी हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिलों में पेराई सत्र की तैयारी हुई तेज
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद की चीनी मिलों में गन्ना पेराई सत्र की तैयारियां तेज हो गई हैं। मिलों की मशीनरी आदि की मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में है। डीसीओ ने मिलों को आदेश दिया है कि सह समय पर तैयारियां पूरी कर लें।
जनपद में चार चीनी मिल संचालित हैं। इनमें अनूपशहर चीनी मिल, साबितगड़ चीनी मिल, अनामिका चीनी मिल और वेव शुगर मिल शामिल हैं। इन मिलों द्वारा जनपद के लभग 1.12 लाख किसानों का गन्ना खरीदा जाता है। इस बार जनपद में करीब 56 हजार हेक्टेयर भूमि में गन्ने की फसल है। जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय के साथ सभी मिलों और सहकारी गन्ना समितियों की ओर से किसानों के बांड भरवाने और उनका गन्ने का रकबा आदि का रिकार्ड जुटाने का काम भी अंतिम चरण में है। इस बार जनपद मे गन्ने की फसल का सर्वे पहले ही हो चुका है। अब डीसीओ ने सभी मिलों को आदेश दिया है कि वह समय पर गन्ना पेराई सत्र की तैयारी पूरी कर लें। गन्ना पेराई सत्र शुरू होने से पहले मिल की मशीनरी आदि की मरम्मत का कार्य पूरा हो जाना चाहिए। किसी भी चीनी मिल द्वारा इस कार्य में देरी करना भारी पड़ सकता है। अफसरों ने बताया कि अभी शासन और विभाग की ओर से गन्ना पेराई सत्र की तिथि जारी नहीं की गई है। इससे पहले लखनऊ में एक बैठक होगी और इस बैठक में गन्ना पेराई सत्र की तिथि आदि की जानकारी जारी कर दी जाएगी। जनपद के किसानों का गन्ना जनपद की चार मिलों के अलावा दूसरे जिले की भी चार मिलों द्वारा खरीदा जाएगा। दूसरी जनपदों की चीनी मिलों में हापुड़ की सिंभावली चीनी मिल और बृजनाथपुर चीनी मिल के अलावा संभल की रजपुरा और अमरोहा की चंदनपुर मिल शामिल हैं।
विज्ञापन

वेव में अभी भी मरम्मत का काम चल रहा धीमा
जनपद की तीन मिलों में मरम्मत आदि का काम तेज गति से चल रहा है तो वेव शुगर मिल में यह काम धीमा चल रहा है। डीसीओ का कहना है कि मिल की मशीनरी आदि की जल्द से जल्द मरम्मत के सख्त आदेश दिए गए हैं। वहीं, दूसरी ओर मिल के महाप्रबंधक बीएस चौहान का कहना है कि मिल की मरम्मत समय पर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

कोेट...
जनपद की सभी चीनी मिलों को समय पर पेराई सत्र शुरू करने के लिए मशीनरी आदि की मरम्मत के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस कार्य में किसी भी मिल की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी, बुलंदशहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें