शराबियाें ने दो युवकों को चलती ट्रेन से फेंका, गंभीर
डिबाई। धर्मपुर हाल्ट के निकट चलती ट्रेन से शुक्रवार देर रात उपद्रवियों ने दो सगे भाइयों को नीचे फेंक दिया। दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी से हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के गूलर रोड निवासी बंटी कुमार(42) व उनका भाई विनय कुमार(32) पुत्रगण कृष्ण कुमार शुक्रवार देर रात बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर से अलीगढ़ लौट रहे थे। बताया गया कि वह जिस बोगी में थे उसमें कुछ उपद्रवी शराब पीकर उत्पात मचा रहे थे। मामूली विवाद के बाद आरोपियों ने दोनों भाईयों को धर्मपुर फाल्ट के निकट चलती हुई ट्रेन से धक्का दे दिया। हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए दोनों युवकों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से दोनों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।