बुलंदशहर में डेयरी उद्योग की बहुत संभावनाएं हैं: डीएम
बुलंदशहर। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड द्वारा डेयरी उद्यमिता विकास योजना पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें डीएम ने जनपद में डेयरी उद्योग की काफी संभावनाओं की बात की।
शनिवार को दिल्ली रोड स्थित एक होटल में डेयरी उद्यमिता विकास योजना पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ डीएम रविंद्र कुमार ने किया। उपस्थित बैंक प्रबंधकों से कहा कि जनपद में डेयरी उद्योग के उद्देश्य से बुहत जमीन उपलब्ध हैं। जनपद मे कम इकाई स्थापित होेने पर बैंक प्रबंधकों से कहा कि किसानों को डेयरी उद्योग हेतु लोन अवश्य दें। कार्यशाला में बैंक प्रबंधकों की कम उपस्थिति से नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने डीडीएम नाबार्ड को निर्देश दिए कि सभी विभागों तथा बैंकों से समन्वय स्थापित कर प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें जिससे आम जनता को लाभ मिल सके। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक आरपी चौधरी, सीवीओ डा. लक्ष्मीनारायण, जिला अग्रणी प्रबंधक विजय गांधी, डाक विभाग के सत्यवीर सिंह सहित कई बैंकों के प्रबंधक मौजूद रहे।