फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में बल्लियों के सहारे हो रही बिजली सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर में बल्लियों के सहारे हो रही बिजली सप्लाई
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के आनंद विहार और कैलाशपुरी में बल्लियों के सहारे बिजली की सप्लाई की जा रही है। बारिश के समय बल्ली पर करंट उतरने की संभवना बनी रहती है। वहीं, नाले की पटरी का कच्चा रास्ता और टूटा हुआ नाला भी लोगों की परेशानियों का कारण बन रहा है। शनिवार को अमर उजाला की टीम के सामने लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं।
वार्ड 27 में तीन कालोनियां शामिल हैं। इसके बाद भी लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। वार्ड में वर्षों से नाले की पटरी पर निर्माण कार्य नहीं हो रहा है। साथ ही नाले की बाउंड्री का निर्माण न होने से जलभराव की समस्या बनी रहती है। बिजली विभाग द्वारा लोगों को बिजली की सप्लाई देने के लिए कोई ठोस इंतजाम भी नहीं किए गए हैं। मजबूरन लोगों को बल्लियों के सहारे बिजली की लाइन डालनी पड़ रही है। कालोनी में जगह-जगह तारों का मकड़जाल भी हादसे का कारण बनता रहता है। इसके अलावा कालोनी के लोग अन्य समस्याओं से भी जूझ रहे है। जिनके समाधान के लिए कई बार पालिका और जिला प्रशासन को पत्र देकर मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

बोले लोग
कालोनी में नाम मात्र साफ-सफाई हो रही है। जिससे अधिकांश समय कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। - राहुल गुप्ता
कालोनी में बिजली विभाग की लापरवाही से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। खंभों की जगह बल्लियों द्वारा बिजली के तार डाले जा रहे हैं। वहीं, घरों के बाहर तारों का झुंड लगा रहता है। - भूरा सिंह
विज्ञापन

नाले की पटरी पर काफी समय से निर्माण कार्य न होने से कच्ची पड़ी है। इस संबंध में प्रशासनिक अफसरों से कई बार मांग की जा चुकी है। - मंजू
कालोनी में गंदे नाले की वजह से मच्छरों का आतंक छाया रहता है। जिसके निजात दिलाने के लिए कई बार मांग की जा चुकी है। - सरोज चौहान
कोट
बल्ली के सहारे जा रहे बिजली तार के लिए पावर कारपोरेशन को अवगत कराया जाएगा। साथ ही साफ-सफाई के लिए वार्ड का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान गंदगी मिलने पर संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. पंकज सिंह, पालिका ईओ
चेतन शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें