फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या कर शव पेड़ से बांधा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती की हत्या कर शव पेड़ से बांधा
विज्ञापन

डिबाई। धर्मपुर चौकी क्षेत्र के गांव खरीकवारी के जंगल में युवती की हत्या करने के बाद हत्यारों ने उसके गले में चुन्नी लगाकर पेड़ से बांध दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार रात करीब 8 बजे गांव खरीकवारी के जंगल से गुजर रहे ग्रामीणों ने पापुलर के पेड़ में बंधा हुआ युवती का शव देखा। शोर मचाने पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किसी ने हत्या करने के बाद उसके गल्ले में चुन्नी लगाकर पेड़ से बांध दिया था। पुलिस ने युवती के शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कि लेकिन पता नहीं चल पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी शोकेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। शिनाख्त के लिए भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

आशीष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें