फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गांव में सैकड़ों ग्रामीण बुखार से पीड़ित, स्वास्थ्य विभाग अंजान

विज्ञापन
विज्ञापन
एक गांव में सैकड़ों ग्रामीण बुखार से पीड़ित, स्वास्थ्य विभाग अंजान
विज्ञापन

औरंगाबाद। बारिश के बाद जहांगीराबाद ब्लॉक क्षेत्र के गांव ईलना जाड़ौल में लगातार बुखार का प्रकोप फैलता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों गांवों में सैकड़ों से अधिक महिला, बच्चे और पुरुष बुखार से पीड़ित हैं। इसी प्रकरण में जहांगीराबाद सीएचसी प्रभारी से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने फोन ही रिसीव नहीं किया।
बता दें कि गांव ईलना जाड़ौल में लगातार बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। गांव ईलना का तो बहुत ही बुरा हाल बना हुआ है। इस गांव में ऐसा कोई परिवार नहीं बचा है कि जिस परिवार में बुखार से पीड़ित न हों। ग्रामीणों के अनुसार बताया गया है कि डेविड, सुनीता, क्षमा, मोहनी, चेतना, महेंद्री पत्नी गजपाल सिंह, सोनम, वीरवती पत्नी रमेश, महेश, चंचल, रामेश्वरी, गजेन्द्री, रामकली, सरोज समेत सैकड़ों ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। जिनका उपचार औरंगाबाद और गांव के ही डाक्टरों द्वारा कराया जा रहा है। उधर गांव जाड़ौल में ब्रहमपाली पत्नी हरिप्रकाश, अशोक, श्यौराज सिंह, निर्मला, साधना, सुनीता, रिवान, आराध्या समेत सैकड़ों ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गड़ी वाले मोहल्ले में एक तालाब है जिसकी पिछले कई सालों से सफाई नहीं की गई है। इसी कारण बारिश का पानी रास्तों और मकानों में भर गया था। इस वर्ष गांव में मच्छर मार दवाई का कोई छिड़काव नहीं किया गया है। गांव के पीएचसी केन्द्र पर बुखार की दवाई नहीं दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
जाड़ौल और ईलना गांव में बुखार फैलने का मामला संज्ञान में नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों गांवों में भेजकर बुखार से पीड़ितों की जांच कराई जाएगी। फिलहाल मलेरिया और वायरल बुखार का प्रकोप फैला हुआ है।
- केएन तिवारी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें