फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छब्बीस लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
छब्बीस लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग
विज्ञापन

अनूपशहर । बुलंदशहर-अनूपशहर मुख्य मार्ग से गांव बिरोली को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के पुनर्निर्माण का विधायक संजय शर्मा ने पूर्ण धार्मिक विधिविधान से पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया। लंबे समय से खराब पड़ी सड़क के निर्माण होने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत हो जाएगी। सहायक अभियंता पीडब्लुडी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि संपर्क मार्ग का निर्माण छब्बीस लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। विधायक संजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश की योगी सरकार गांव व किसानों की सरकार है। विकास कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी व सीएम योगी के जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर लोग बड़ी तादात में पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। किसान नेता चरनसिंह, नरेश सैनी प्रधान, दुष्यंत प्रधान, अरविंद शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में गुरबानी कौर व मेयर गोयल ने मारी बाजी
अनूपशहर । जेवीएम विवि परिसर में अन्तर्सदनीय आशुभाषण प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। जिसमें कक्षा छह से आठ के बच्चों ने जनसंख्या विस्फोट, कन्या भ्रूण हत्या, अखबार पढ़ने की आदत, तुम्हारा आदर्श व्यक्तित्व, प्रतिभा और पलायन, जल बचाओ, जीवन बचाओ, इंटरनेट ज्ञान का भंडार आदि विषयों पर तथा हाईस्कूल के प्रतिभागियों ने कालेज में डेस कोड, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, क्या एक बच्चे की नीति लागू करना संभव है। आरक्षण देश के विकास में अड़चन है, विश्वविद्यालय का निजीकरण आदि विषयों पर दो दो प्रतिभागियों ने अपने विचार व्यक्त किये। निर्णायक मंडल में शोभा वार्ष्णेय, नमिता शर्मा व मधु शर्मा तथा प्रवेंद्र कुमार मीना रहे। जिसमें जूनियर वर्ग में गुरबानी कौर प्रथम, मानसी द्वितीय, वंशिता अग्रवाल व कशिश यादव तृतीय रहीं। हाईस्कूल वर्ग में मेयर गोयल प्रथम, अक्षरा द्वितीय, व शिप्रा यादव तृतीय रहीं। सामूहिक रूप से विवेकानंद सदन प्रथम, शिवाजी सदन द्वितीय नेहरू सदन तृतीय व टैगौर सदन चतुर्थं रहे। प्रिंसीपल नीना चतुर्वेदी ने प्रतिभागी छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें