ककोड़ में दवाईयों की जांच करती ड्रग्स इंस्पेक्टर। अमर उजाला
- फोटो : SIKANDRABAD
तीन मेडिकल स्टोर पर छापा, 37 हजार की दवाइयों सीज
बुलंदशहर। औषधि विभाग ने तीन मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर पांच नमूने लिए। इसके साथ ही दुकानों पर 37 हजार की दवाइयों को सीज किया है। छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को औषधि विभाग की टीम ने तीन स्थानों पर छापेमारी की। टीम के साथ डीआई मेरठ पवन शाक्य, डीआई बागपत वैभव बब्बर साथ रहे। सबसे पहले टीम सिकंदराबाद केे ककोड़ के गांव बीछट सुजानपुर में पहुंची और मेडिकल स्टोर को चेक किया। इसके अलावा बुलंदशहर के गांव बिरोड़ी ताजपुर में अशोक सिंह मेडिकल स्टोर की जांच की। वहां से दो संदिग्ध दवाइयां मिली जिनके नमूने लिए गए। करीब 12 हजार रूपये की दवाइयों को सीज किया। इसके बाद टीम रबुपुरा में भूपेंद्र के मेडिकल स्टोर पर गई और वहां से संदिग्ध दवाओं के तीन सैंपल लिए और करीब 25 हजार की दवाइयां सीज की। डीआई दीपा लाल ने बताया कि दोनो दवा विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया कि दवाओं के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।