फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत
विज्ञापन

स्याना। बाइक व कार की टक्कर में बुधवार सुबह एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना पर सैकड़ों लोगों की भीड़ स्याना सीएचसी पर इकट्ठा हो गई। पुलिस ने कार ड्राइवर को हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला कसाई बाड़ा निवासी शफीक उर्फ कलुवा पुत्र हसमतउल्ला और इकराम पुत्र इमामुद्दीन अपनी बाइक से बीबीनगर जा रहे थे। कालाआम के पास सामने से आई तेज व अनियंत्रित कार ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में शफीक उर्फ क लुवा उम्र 35 वर्ष की मौत हो गई और दूसरा बाइक सवार इकराम गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाल नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक पक्ष की ओर से एजाज की तहरीर पर स्याना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें