फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों से रंगदारी मांगते हुए न्यूज चैनल का पत्रकार गिरफ्तार

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
व्यापारियों से रंगदारी मांगते हुए न्यूज चैनल का पत्रकार गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के यमुनापुरम कॉलोनी निवासी एक कांट्रैक्टर के घर रंगदारी मांगने पहुंचे एक न्यूज चैनल के पत्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने वसूली के 25 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी का एक स्कूल संचालक और एक कांट्रैक्टर से रंगदारी मांगते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी पत्रकार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी वासिक आजाद पुत्र स्व. रशीद आजाद स्कूल संचालक हैं। वहीं, देहात कोतवाली की यमुनापुरम कॉलोनी निवासी विवेक मित्तल उर्फ रिंकू पुत्र कुमलेश मित्तल एक कांट्रैक्टर हैं। वासिक व रिंकू ने शुक्रवार सुबह देहात कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि नगर के मोतीबाग क्षेत्र निवासी नदीम खान खुद को एक न्यूज चैनल का पत्रकार बताता है। आरोप है कि नदीम स्कूल संचालक और कांट्रैक्टर के खिलाफ सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और व्हाट्सएप पर आए दिन आपत्तिजनक व अपमानजनक लेख लिखकर ब्लैकमेल कर रहा है। बीते दिनों व्यापारियों ने आरोपी पत्रकार को 50 हजार रुपये भी दिए थे। इसके बाद भी आरोपी लगातार रुपये की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर खबर चलाकर बदनाम करने की धमकी दे रहा था। आरोप है कि शुक्रवार सुबह आरोपी नदीम रिंकू मित्तल के आवास पर पहुंचा। वहां स्कूल संचालक वासिक आजाद भी मौजूद थे। इस दौरान नदीम व व्यापारियों के बीच में बातचीत होने लगी। आरोपी नदीम ने व्यापारियों से पांच लाख रुपये देने की मांग की। जिस पर व्यापारियों ने असमर्थता जताई। व्यापारियों ने पूरे प्रकरण की वीडियो बना ली। पुलिस ने मामले में तहरीर व वीडियो के आधार पर आरोपी नदीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी एन कोलांचि ने बताया कि आरोपी नदीम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उसके पास से 25 हजार रुपये नगदी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें