फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मोहरसा के प्रधान के अधिकार और खाते सीज

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गांव मोहरसा के प्रधान के अधिकार और खाते सीज
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के गांव मोहरसा के प्रधान के अधिकार और खाते सीज कर दिए गए हैं। गांव में बनाए गए शौचालयों में अनियमितताएं मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। तत्कालीन डीएम ने पिछले दिनों इस गांव का निरीक्षण किया था और कमियां मिलने पर पहले प्रधान को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन

जिला पंचायती राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पिछले दिनों तत्कालीन डीएम ने गांव मोहरसा का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान गांव में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय बनाने में अनियमितताएं पाई गई थीं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव ने शौचालय बनवाने के नाम पर दो-दो हजार रुपये भी लिए। इसकी जांच अधिकारी से करवाई गई थी। जांच रिपोर्ट में 25 शौचालय अधूरे पाए गए थे और पांच ऐसे लाभार्थी थे, जिनके शौचालय ही नहीं बनाए गए थे। दो पात्रों के खाते में पहुंची राशि निकलवाने का भी मामला सामने आया था। जांच रिपोर्ट के बाद ग्राम प्रधान और सचिव को दोषी माना गया था। इसके चलते ग्राम सचिव मोहित सागर को निलंबित कर दिया गया था, जबकि ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। प्रधान का जवाब अपूर्ण मिलने पर अब डीएम रविंद्र सिंह ने आदेश जारी कर उसके अधिकार और खाते सीज कर दिए हैं। साथ ही ग्राम प्रधान विक्रम सिंह की जांच के लिए तीन सदस्य टीम का भी गठन कर दिया है। इस टीम की अंतिम जांच रिपोर्ट मिलने पर आगामी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें